Hindi Poem: Jal Raha Gareeb Hai!
Poems, Society October 16th, 2011जल रहा गरीब है
दृश्य ये अजीब है
जल रहा गरीब है
लपट यह मेहेंगाई की
सभी को कर रही हालाक है
दो जून की रोटी भी अब तो यहाँ दुश्वार है
देख बेपरवाही हमारी सरकार की
कितना बड़ा ये मज़ाक है
कहाँ है वो आर्थिक दर
जिस पर सब को नाज़ है
चमक रहा है भारत
सबका यह विचार है
दो जून की रोटी भी अब तो यहाँ दुश्वार है
देख बेपरवाही हमारी सरकार की
कितना बड़ा ये मज़ाक है
नहीं दूर हुई गरीबी तो
सरकार की ये दरकार है
३२ रुपैये गरीब की
एक नयी पहचान है
देख बेपरवाही हमारी सरकार की
कितना बड़ा ये मज़ाक है
दृश्य ये अजीब है
जल रहा गरीब है
October 16th, 2011 at 9:59 am
Adbhut Ramdhari sir ki ek pankti yad ati hain : bhook yadi betaab hui to azadi ki khair nahin
October 17th, 2011 at 10:06 am
Sahi baat hai… aaj ke daur mein aadhi janta bhookh se behaal hai aur hamare anaaj godamo mein sad jaate hain… sakari daawe development index or economy growth ke khokle hain…. somehwhere priorities have gone wrong….